Read Hanuman Chalisa PDF & Lyrics in Hindi. श्री हनुमान चालीसा पाठ, दोहा, चौपाई, सम्पूर्ण हिंदी लिरिक्स और PDF सहित उपलब्ध।
हनुमान चालीसा १६वी सदी में संत श्री तुलसीदास गोस्वामी के द्वारा रचा गया है। यह हिन्दू धर्म के देवता हनुमानजी को समर्पित किया गया हुआ एक भक्ति स्तोत्र है। यह चालीसा अवधि भाषा में लिखा गया है जो हिंदी के समान है। यह चालीसा में ४० चौपाईयाँ है इसीलिए इसका नाम चालीसा है।
Table of Contents

इस चालीसा के हर श्लोक में ऐसा छंद का उल्लेख किया गया है, जो हनुमानजी के प्रति श्रद्धा और आदर भाव प्रसिद्ध करता है। इसका पाठ करने से भक्तो की नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होता है और भक्तो को सही राह दिखाता है। भारत के अलावा कई ऐसे देश है जहा पे हनुमानजी के भक्तो द्वारा हनुमानजी की सेवा और पूजा करते है।
इस चालीसा में हनुमान जी की महिमा, गुण और उनकी महानता के बारे में वर्णन किया गया है। हर दिन लाखो लोग हनुमान चालीसा का पाठ हर मंगलवार और शनिवार को करते है। इस पाठ को करने से हनुमान जी उनके भक्तो को आध्यात्मिक ज्ञान, बल, साहस और संकटो से मुक्ति दिलाते है।
Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi
दोहा
श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनऊँ रघुवर विमल जसु, जो दायकु फल चारि॥
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन कुमार।
बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार॥
चौपाई
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥
राम दूत अतुलित बल धामा। अंजनिपुत्र पवनसुत नामा॥
महावीर विक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमिति के संगी॥
कंचन बरन विराज सुवेसा। कानन कुण्डल कुंचित केसा॥
हाथ बज्र औ ध्वजा विराजै। काँधे मूँज जनेऊ साजै॥
शंकर सुवन केसरीनंदन। तेज़ प्रताप महा जग बंदन॥
विद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर॥
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया॥
सूक्ष्म रूप धरि सियहीं दिखावा। बिकट रूप धरि लंक जरावा॥
भीम रूप धरि असुर सँहारे। रामचन्द्रजी के काज सँवारे॥
लाय सजीवन लखन जियाये। श्री रघुबीर हरषि उर लाये॥
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि समभाई॥
सहस बदन तुम्हरो जस गावै। अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावै॥
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा॥
जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते। कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते॥
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राजपद दीन्हा॥
तुम्हरो मन्त्र विभीषन माना। लंकेश्वर भये सब जग जाना॥
जुग सहस्त्र जोजन पर भानु। लील्यो ताहि मधुर फल जानु॥
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं॥
दु्र्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥
राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥
सब सुख लहैं तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डरना॥
आपन तेज़ सम्हारो आपै। तीनों लोक हाँक तें काँपै॥
भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महावीर जव नाम सुनावैं॥
नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा॥
संकट ते हनुमान छुड़ावै। मन क्रम वचन ध्यान जो लावै॥
सब पर राम तपस्वी राजा। तिनके काज सकल तुम साजा॥
और मनोरथ जो कोई लावै। सोई अमित जीवन फल पावै॥
चारो जुग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा॥
साधु संत के तुम रखबारे। असुर निकंदन राम दुलारे॥
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस वर दीन जानकी माता॥
राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा॥
तुम्हरे भजन राम को पावै। जनम जनम के दु:ख बिसरावै॥
अंत काल रघुवर पुर जाई। जहाँ जन्म हरिभक्त कहाई॥
और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेइ सर्व सुख करई॥
संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरे हनुमत बलबीरा॥
जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाई॥
जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहि बंदि महासुख होई॥
जो यह पढै हनुमान चालीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा॥
तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय मँह डेरा॥
दोहा
पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥
शुद्ध हनुमान चालीसा रामभद्राचार्य का संदेश
रामभद्राचार्य का ऐसा मानना है कि हनुमान चालीसा का पाठ केवल भक्ति के लिए नहीं करना चाहिए, बल्कि इसे एक आध्यात्मिक साधना के रूप में भी पाठ करना चाहिए। इसके प्रत्येक छंद में जीवन के गहरे संदेश छिपे हुए हैं, जो व्यक्ति को आत्मा से जोड़ते हैं और जीवन में सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। शुद्ध हनुमान चालीसा को अंग्रेजी में, pure hanuman chalisa से जाना जाता है।
By scrolling below, you can get Hanuman Chalisa in Hindi PDF and Hanuman Chalisa in English PDF format. Click on the link to read and print it.
हनुमान चालीसा हिंदी में फोटो


हनुमान चालीसा पाठ करने का मुख्य उद्देश्य
हनुमान चालीसा का पाठ करने के फायदे अनेक है। कुछ फायदे इस तरह होते है:
(१) जब भी आप इस चालीसा का पाठ करते है, आप में नकारात्मक विचारों का अंत होता है। मन में शांति बनी रहती है।
(२) भय, चिंता और तनाव से मुक्ति मिलती है।
(३) भक्तों को आंतरिक साहस करने की प्रेरणा मिलती है।
(४) हनुमानजी के द्वारा प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
अगर आप चाहे तो इस साइट पे पूर्ण हनुमान चालीसा पाठ के लिरिक्स और पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड कर सकते है।
इस साइट पे आप हनुमान चालीसा के अलावा हनुमानजी की आरती, सुंदरकांड, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक, हनुमान बाहुक, हनुमान स्तोत्र, हनुमान मंत्र और हिन्दू धर्म के कई देवी देवताओं की चालीसा, आरती, स्तोत्र, मंत्र, स्तुति, कवच और धार्मिक से जुडी हुई बातें भी ऑनलाइन पढ़ सकते हो। आप हनुमान चालीसा लिरिक्स हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषा में पढ़ सकते हो। आज की दौड़भाग वाली ज़िन्दगी में किसीके पास समय नहीं है, ऐसे लोग जहाँ पे रहेते है वहाँ पे इंटरनेट की कमी है तो उन लोगो की लिए हमने यहाँ पे पीडीऍफ़ को फ्री में रखा है जहाँ से आप अपने समय पे उसे पढ़ सके।
हनुमान चालीसा का महत्व
रामभद्राचार्य का मानना है कि संत तुलसीदास रचित हनुमान चालीसा के कुछ संस्करणों में पाठ के के दौरान अशुद्धियां आ गई हैं, जो उसके मूल अर्थ को प्रभावित करती है। इसीलिए उन्होंने शुद्ध हनुमान चालीसा को प्रचारित किया। शुद्ध हनुमान चालीसा पाठ में उन्होंने व्याकरण, उच्चारण, और भावार्थ पर विशेष ध्यान दिया।
Hanuman Chalisa PDF
Here, you can get the Hanuman Chalisa PDF by clicking on the link given below.
| Description | PDF Link |
|---|---|
| Hanuman Chalisa Hindi PDF | GET PDF |
| Hanuman Chalisa English PDF | GET PDF |
हनुमान चालीसा ऐप – Hanuman Chalisa App
यहाँ पर आप हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड, आरती, मंत्र, संकट मोचन हनुमान अष्टक, हनुमान बाहुक लिरिक्स के साथ हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती में पढ़ सकते है।अगर आप हनुमानजी के मंत्र के नाम जप करना चाहते है, naam japa counter वेबसाइट से आप नाम जप काउंटर एंड्राइड (Android) ऐप और Japa Counter आईओस (iOS) ऐप डाउनलोड कर सकते है।

आप हनुमान चालीसा ऐप यहाँ से डाउनलोड कर सकते है।
Hanuman Chalisa in Hindi FAQs
Can I get Hanuman Chalisa as a PDF?
Yes, you can get Hanuman Chalisa PDFs in Hindi and English for here. You can also read it online as well as offline. Once you get it, it will be stored on your phone or computer. You can read it every day.
हनुमान चालीसा हिंदी में पढ़ने के लिए क्या करे?
क्या आप हनुमान चालीसा पीडीऍफ़ फोर्मेट फाइल खोज रहे हो? इस साइट पे आप हनुमान चालीसा हिंदी में ऑनलाइन पढ़ सकते हो। अगर आप के पास इंटरनेट की कमी है फिर आप पीडीऍफ़ फाइल को पा के आप इसे ऑफलाइन भी पढ़ सकते हो। यहाँ पर हमने बहोत बेहतरीन फोर्मेट तैयार किया है जो आपको पढ़ने में कोई समस्या नहीं रहेगी।
हनुमान चालीसा पाठ हिंदी में फोटो कहा मिलेगा?
प्रतिदिन भक्तों द्वारा हनुमानजी की फोटो के सामने पूजा और पाठ करते है। कई लोग हनुमान जी की मूर्ति की सामने बैठके आराधना करते है। हर भक्त यह चाहता है की वह इंटरनेट से हनुमानजी की अच्छी फोटो खोजे और उन्हें अपने फ़ोन और मंदिर में रखे। हनुमान चालीसा पाठ हिंदी में फोटो आपको इस साइट पे मिल जाएगी। यहाँ पर हमने बहुत सारी फोटो से एक पीडीऍफ़ फोर्मेट तैयार किया है।
हनुमान चालीसा ऑफलाइन पढ़नी है?
हिन्दू धर्म में कई सारे देवी देवता है जिनमें से एक है हनुमानजी। हनुमानजी कलयुग में मौजूदगी का अहसास कराते है। इसीलिए हर भक्तों के साथ उनकी भक्ति पे विश्वास और श्रद्धा जुड़ी हुई है। कितने सारे भक्त ऐसी जगह पे रहते है जहां पर इंटरनेट की सेवा बहुत कम मिलती है। इसिलए भक्तों को हनुमानजी की आराधना करने में दिक्कत आती है। हमने उन भक्तों के लिए यहाँ पर विशेष पीडीऍफ़ फाइल मुफ़्त में तैयार की हुई है जहां से वह फाइल ऑफलाइन पढ़ सकते है।
अगर आप हनुमान चालीसा फाइल ऑफलाइन पढ़ने की सोच रहे हो तो आप सही जगह पे आये हो।
