Mahalakshmi Mantra: महालक्ष्मी मंत्र, Mahalaxmi Mantra

क्या आप देवी महालक्ष्मी के बारे में जानते है? श्री महालक्ष्मी देवी हिन्दू धर्म में नियमित रूप से पूजा की जाती है। उनके भक्तों द्वारा मंत्र हर दिन पढ़ा जाता है। इस मंत्र का नाम महालक्ष्मी मंत्र (Mahalakshmi Mantra) है। ऐसा माना जाता है की यह मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में धन, संपत्ति, और सौभाग्य की प्राप्ति में सफलता मिलती हैं। देवी महालक्ष्मी प्रभु श्री विष्णु की धर्म पत्नी स्वरुप में पूजा की जाती है। इस आर्टिकल में हम महालक्ष्मी मंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

 

Mahalakshmi Mantra, महालक्ष्मी मंत्र, Mahalaxmi Mantra, goddess lakshmi, Mahalaxmi Beej Mantra, Mahalakshmi Gayatri Mantra, लक्ष्मी गायत्री मंत्र, लक्ष्मी बीज मंत्र

 

महालक्ष्मी मंत्र का महत्व | Importance of Mahalakshmi Mantra

यहाँ पर हम आपको महालक्ष्मी मंत्र का क्या महत्व है इसके बारे में हिंदी में बताएँगे। अगर आप इस मंत्र को अंग्रेजी में, Mahalakshmi Mantra में पढ़ना चाहते है, तो आप थोड़ा निचे स्क्रॉल करके जायेंगे वही पर आप इस मंत्र को विस्तृत रूप से पढ़ सकेंगे। इस संसार में धन की कमी होने की बजह से उनके हर भक्त प्रतिदिन माता लक्ष्मी की पूजा करके उनके आशीर्वाद प्राप्त करते है।

  • धन, समृद्धि, और सौभाग्य में बढ़ोतरी – आमतौर पर माता लक्ष्मी की विशेष रूप से अपने भक्त पूजा और अर्चना करते है। अगर आप धनतेरस के दिन घर और ऑफिस पर माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा करते है, तो उन व्यक्ति का जीवन धन, समृद्धि, और सौभाग्य की बढ़ोतरी होती है। यह दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्ना करने का एक खास दिन है। अगर कोई भक्त सच्चे मन से माता लक्ष्मी का मंत्र नियमित रूप से जाप करता है, तो व्यक्ति अपने जीवन में आर्थिक सुख और समृद्धि की ओर अग्रसर होने में मददरूप होता है।
  • आध्यात्मिक विकास – इस भागदौड़ भरे जीवन में हर व्यक्ति मन से शांति चाहता है। शांति तब मिलती है जब आप अपने जीवन को आध्यात्मिक से जोड़ सके। आध्यात्मिक जीवन जीने के किये आपको तप करना पड़ेगा और आप अपने इष्ट देव की आराधना करके आप यह मार्ग पे जा सकते हो। यह मंत्र के जाप से व्यक्ति की आध्यात्मिक विकास निश्चितरूप से होता है। यह मंत्र व्यक्ति को ध्यान, श्रद्धा, और सही मार्ग पर चलने की दिशा को पसंद करने में मदद करता है।
  • प्रेम और सहयोग – आज के जीवन में धन का महत्व अधिक है। हमने इस जीवन में परिवार के बिच कलेश धन की बजह से देखे है। इस धन के मामले में भाई-भाई के बिच रिश्ते में भी दरार आती है। अगर आप के पास अधिक मात्रा में धन है, तो ही समाज में आप की कदर होती है। अगर आप यह परिवार के कलेश से मुक्ति और आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहते है, तो यह मंत्र का जाप व्यक्ति को प्रेम और सहयोग की भावना से मिल जुलके रहने में मददरूप होता है। यह परिवार और समाज को एकसाथ रहने में हर्ष और सुख का साधन बन सकता है।

 

महालक्ष्मी मंत्र (Goddess Lakshmi) के जाप आप किसी भी समय कर सकते है। कई भक्तों के मन में यह सवाल होता है, क्या यह मंत्र मंदिर में जाके करना चाहिए? इसके जवाब में हम यह कह सकते है, घर के मंदिर में लक्ष्मी जी का फोटो रखे। आप इस फोटो के सामने भी प्रतिदिन आप यह मंत्र का जाप कर सकते है।

 

प्रमुख महालक्ष्मी मंत्र | Mahalakshmi Mantra

  1.  श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।
  2. यह मंत्र माँ महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए उनके भक्त प्रतिदिन इसे पढ़ सकते है।
     ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।
  3. यह श्री लक्ष्मी माँ के लिए सबसे अधिक उच्चारण किये जाने वाला एक शक्तिशाली मंत्र है।
     ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं त्रैलोक्य वसिं क्लीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।

 

 

लक्ष्मी बीज मंत्र – Mahalaxmi Beej Mantra

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः

ॐ श्रीं श्रियें नमः 

ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः

 

महालक्ष्मी मंत्र (Goddess Lakshmi) के जाप की महत्वपूर्ण बातें

  1. मंत्र का उच्चारण – कई भक्त जल्दबाजी में मंत्र को पढ़ते है। जब व्यक्ति के पास इस मंत्र को पढ़ने के लिए पूरा समय नहीं होता है, तब व्यक्ति इस मंत्र का उच्चारण गलतरूप से पढ़ता है। हमारी आपको यह सलाह है की जब भी आप किसी मंत्र का जाप करो, तब उसका उच्चारण सही होना चाहिए। गलत उच्चारण से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
  2. नियमितता – नियमितता एक ऐसा साधन है जो व्यक्ति के सारे सफल होने का सपना सच कर देता है। इस जीवन में जो लोग सफल है उसका मुख्य कारण नियमितता ही है। इसीलिए अगर आप माता लक्ष्मी को प्रसन्ना करना चाहते हे, तो यह मंत्र का नियमित रूप से जाप करना पड़ेगा।
  3. स्वच्छता और पवित्रता – इस मंत्र का जाप करने से पहले स्नान करे। अच्छे स्वच्छ कपडे पहने। जाप के लिए एक शांत और पवित्र स्थान को पसंद करें। अगर आप एक ही स्थान पसंद है तो वह आपके लिए बेहतर होगा।
  4. संख्या का महत्व – अगर आप किसी इष्ट देव के मंत्रो को जाप करते है, तो इसमें संख्या का महत्व अधिक है। अधिकतर हर व्यक्ति १०८ बार माला को जाप करते है। यह १०८ की संख्या पे ध्यान देना बहुत सरल हो जाता है।

 

Mahalakshmi Gayatri Mantra | लक्ष्मी गायत्री मंत्र

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥

 

हमने यहाँ पर आपको माता महालक्ष्मी मंत्र (Goddess Lakshmi) के जाप की विस्तृत माहिती प्रदान की है। हम आशा करते है की आपने यह माहिती अच्छी तरह से पढ़ी होगी। हर मंत्र को उच्चारण भी आपने सही तरह से पढ़ा होगा। हम आपसे यह विनंती करते है की आप जब चाहे तब माता लक्ष्मी को यह मंत्र जब भी आपके पास समय हो तब आप पढ़े। हमने यहाँ पर दूसरे देवी-देवताओं के मंत्र दिए हुए है। अगर आपके पास समय है तो आप इसे भी पढ़ सकते है। जय माँ लक्ष्मी।

You can also read:

  1. Sai Kasht Nivaran Mantra
  2. Hare Krishna Mantra
  3. Ganpati Mantra
  4. Ya Devi Sarva Bhuteshu Lyrics in Hindi – Saraswati Mantra